फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों को बचाने की मुहिम से जुड़े सलमान खान, सभी से कर रहे हैं ये अपील

Thu, 17 Aug 2017 06:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : Instagram
विज्ञापन
मायानगरी के भाईजान यानि सलमान खान अक्सर सामाजिक कामकाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वो बीईंग ह्यूमन के माध्यम से चैरिटी के तमाम काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में वो अब तेजी से सूख रही देशभर की नदियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान से जुड़ गए हैं। सलमान खान ने खुद इसकी जानकारी दी कि वो ‘रैली फॉर रिवर’ का हिस्सा बन चुके है।
विज्ञापन

 
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। वीडियो में सलमान खान लोगों से नदियों को बचाने की भावुक अपील करते दिख रहे हैं।
 
15 साल के इस 'अमीरजादे' की महंगी कार देखते ही रह गए सलमान ‘टाइगर’ खान

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में सलमान ने कहते हैं-‘हाय, मैं हूं सलमान खान। हमारी देश की नदियों ने हजारों साल से हमें पाला-पोसा है। लेकिन अफसोस है कि आज ये नदियां बहुत तेजी से सूख रही हैं। नदियां हमारी और हमारे देश की लाइफलाइन हैं। नदियां नहीं, तो हम नहीं। तो नदियों को बचाने के लिए और हमें बचाने के लिए मैं ‘रैली फॉर रिवर्स’ यानि कि नदी अभियान में शामिल हो चुका हूं। मैं अपनी नदियों को बचाने के लिए 8000980009 पर मिस्ड कॉल दे रहा हूं। आप भी जरूर दीजिए। दरख्वास्त है, शुक्रिया’।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के कैप्शन में सलमान खान ने लिखा है-रैली फॉर रिवर्स मूवमेंट से जुड़कर आप भी बदलाव का हिस्सा बनें। आज ही मिस्ड कॉल करें...अभी।
    Make a difference by being an active participant of the #RallyforRivers movement. Give a missed call aaj..abhi! A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Aug 17, 2017 at 2:25am PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें