सलमान खान अपने चाहने वालों के सामने जिंदगी के राजों पर से पर्दे उठाने को राजी हो गए हैं।
मामला यह है कि सलमान खान ने करण जौहर के कॉफी शो के नए सीजन में आने की मंजूरी दे दी है। ‘कॉफी विद करण’ के पहले शो में सलमान दिखाई देंगे।
वैसे करण जानते हैं कि कुछ ऐसे सवाल हैं, जो सलमान से न पूछे जाएं तो अच्छा रहेगा। करण क्या, सभी जानते हैं कि सलमान खुली किताब हैं।
करण जौहर के सुपरहिट चैट शो कॉफ़ी विद करन में अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ ख़ान समेत कई हस्तियां आ चुकी हैं। लेकिन इसमें अब तक सलमान ख़ान नहीं आए हैं।
ख़ुद करण जौहर ने कई बार कहा कि वो सलमान को शो में अपना मेहमान बनाना चाहते हैं। अब लगता है करण की ये तमन्ना पूरी होने वाली है।
चर्चा है कि इस शो के अगले सीज़न के पहले एपिसोड में सलमान ख़ान आ सकते हैं। लेकिन कथित तौर पर सलमान ख़ान ने ये शर्त रखी है कि इस एपीसोड में उनके अलावा कोई और मेहमान नहीं होगा।