सलमान खान जब नच बलिए के सैट पर फिल्म का प्रमोशन करने पंहुचे तो उनको बहुत सारे कठिन काम करने पड़े। सलमान को प्रतियोगियों की डिमांड पूरी करनी पड़ी। तो शिल्पा का दिल जीतना पड़ा।
यही नहीं मंच पर उनको प्रतियोगी को बैठाकर साइकल तक चलानी पड़ी। इसके बाद उनको फैंस के दिए काम भी पूरे करने पड़े।
करना पड़ा तौलिया डांस भी
सैट पर मेल प्रतियोगियों ने उनको घेर लिया और उनसे तौलिया डांस करने की पेशकश की। सलमान को ये डिमांड माननी पड़ी और इसके बाद सबके साथ मिलकर उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में जमकर तौलिया डांस किया।
बीच-बीच में वह हंसी मजाक भी करते रहे।
चलानी पड़ी साइकल
सलमान को सैट पर साइकल भी चलानी पड़ी। जिसके ऊपर सवारी के तौर पर एक महिला प्रतियोगी को भी बैठाना पड़ा। रक्षा तो सलमान की साइकल सवारी कर सातवें आसमान पर ही पंहुच गईं।
सलमान की इस अदा पर उनके फैंस भी मर मिटे।
बंदर की तरह नाचे भी
नच बलिए के सैट पर सलमान आए तो थे जय हो का प्रमोशन करने लेकिन डांस की डिमांड से वह बच नहीं सके। पहले तौलिया डांस तो फिर बंदर डांस कर उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया।
उनकी ये डांस की अदा लोगों का दिल जीत गई।
शिल्पा का भी जीतना पड़ा दिल
अंत में सबसी बड़ी चुनौती शिल्पा का दिल जीतना था। जिसके लिए सलमान ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। मेज पर चढ़कर उन्होंने माइक थामा और शिल्पा की प्रशंसा गाना गाकर की।
सलमान की इस अदा पर शिल्पा निहाल हो गई और क्या बात कहकर उन्होंने सलमान का विजयश्री भी प्रदान की।