फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान और लूलिया ने लिया काम से ब्रेक, रात को दोनों दिखे परिवार के साथ

Mon, 22 Oct 2018 11:54 AM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
salman khan
विज्ञापन

लगातार लंबे समय से फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग में लगे सलमान खान ने अंतत छोटा सा ब्रेक लिया है। खबर है कि वह मंगलवार को निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म भारत की शूटिंग अबू धाबी से खत्म करके सलमान घर लौटे और बुधवार को पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस चले गए।

विज्ञापन


उनके साथ परिवार के सदस्य और रोमानियाई ऐक्ट्रेस मॉडल लूलिया वेंतूर भी हैं। लूलिया भी इधर आखिरकार बॉलीवुड में अभिनेत्री के रूप में करिअर शुरू करने जा रही हैं। सलमान ने सोशल मीडिया में इसके लिए उन्हें बधाई दी थी।

लूलिया निर्देशक प्रेम सोनी की राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला से मुंबई में अपना करिअर शुरू कर रही हैं। सलमान के करीबी सूत्रों के अनुसार शूटिंग के लिए निकलने से पहले लूलिया सलमान के साथ छुट्टियां बिताने की इच्छुक थीं क्योंकि वह दीवाली पर सभवत सलमान और उनके परिवार के साथ नहीं होंगी। उस समय उनकी फिल्म की शूटिंग चल रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें