फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्वीडिश हसीना के लिए भाई नहीं हैं सलमान!

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान पूरी फिल्म इंडस्ट्री के ‘भाई’ हैं। लोग उन्हें नाम से नहीं पुकारते। वे या तो ‘सलमान भाई’ कहते हैं या फिर सिर्फ ‘भाई’ कहने भर से सुनने वाले समझ जाते हैं कि सल्लू मियां की बात हो रही है।
विज्ञापन


यहां तक कि हीरोइनें भी सलमान को सलमान भाई कहती हैं। परंतु एक सुंदरी ऐसी भी है जो सलमान को भाई नहीं कहती। यह है बिग बॉस में सलमान का ध्यान आकर्षित करने वाली स्वीडिश हसीना, एली अवराम।

उल्लेखनीय है कि सलमान को अक्सर बिग बॉस के घर में एली को हंसी-मजाक में छेड़ते देखा गया और शो खत्म होने के बाद भी अक्सर खबरें आती रही कि दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक हैं।
विज्ञापन


परंतु इस पर इसलिए गंभीरता से बात नहीं हुई कि अक्सर सलमान का नाम हीरोइनों से जुड़ता रहा है। अतः सब यह जानते हैं कि सलमान और एली एक-दूसरे के करीब हैं, लेकिन सिर्फ दोस्त हैं।

विज्ञापन

सलमान को ही बनाएंगी अपना हीरो

बताया जाता है कि सलमान का परिवार भी एली को पसंद करता है और वह इस हीरो के घर अक्सर आती जाती हैं। रोचक खबर यह है कि एली सलमान को दूसरों की तरह भाई कह कर संबोधित नहीं करती। दोनों के नजदीकी बताते हैं कि सलमान को एली ‘सलमान जी’ कह कर पुकारती हैं। भारतीय संस्कृति में किसी के नाम के साथ जी लगाना सम्मानसूचक है।

अतः यह साफ है कि एली के दिल में सलमान के लिए बहुत सम्मान है। कई बार खबरें आई हैं कि एली सलमान के साथ फिल्म साइन करने का इंतजार कर रही हैं। इसलिए वह किसी भी फिल्म में छोटा-मोटा रोल करने के लिए तैयार नहीं हैं। एली की जिद है कि वह फिल्म सलमान के साथ ही करेंगी।

एली पिछले साल फिल्म मिक्की वायरस में दिखी थीं, मगर वह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। बताया जाता है कि दर्जनों लड़कियों के साथ हीरो बन कर आ चुके सलमान भी ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उन्हें एली के साथ काम करने का मौका मिले। अब देखना यह है कि ऐसी स्क्रिप्ट कौन दोनों के सामने पेश करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें