फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान को जेल तक पंहुचा सकता है यह बयान!

विज्ञापन
विज्ञापन
हिट एंड रन केस में अभिनेता सलमान खान फंसते नजर आ रहे हैं। आरटीओ के एक अधिकारी ने एक ऐसा बयान दिया है जो सलमान की मुसीबतें और बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


अधिकारी का यह बयान केस के लिए बेहद अहम है और यह सलमान के खिलाफ है। अगर बयान में कही बात सही साबित होती है तो सल्लू जेल का रास्ता तय कर सकते हैं।

बताते चलें कि हिट एंड रन केस की घटना सन 2002 में हुई थी सलमान खान पर 2002 में शराब पीकर बांद्रा के फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार से कुचलने का आरोप है। इसमें से एक की मौत हो गई थी जबकि चार लोग घायल हो गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

तो फिर बच नहीं पाएंगे जेल जाने से...

मामले की सुनवाई के दौरान सत्र अदालत को दिए बयान में अधिकारी ने बताया है कि हादसे के वक्त सलमान खान के पास उनका ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था।

ये जानकारी कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान आरटीओ के एक अधिकारी ने दी। अदालत के सामने आरटीओ अधिकारी ने यह बयान देकर मामले में नया मोड़ ला दिया है कि सलमान खान ने ड्राइविंग लाइसेंस 2004 में बनवाया था।

अगर यह साबित हो जाता है तो सलमान को 6 महीने की जेल हो सकती है। गौरतलब है कि इस यह केस सलमान की लाइफ का बेहद अहम केस है। जिसकी लगातार सुनवाई हो रही है।

केस के ही एक अन्य गवाह के तौर पर एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने अदालत को बताया है कि वह खून की जांच के लिए सलमान खान के साथ जेजे अस्पताल गए थे ताकि यह पता लगाया जा सके कि अभिनेता हादसे के वक्त नशे में था या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें