फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: इस दिन से शूटिंग के लिए लौट जाएंगे सलमान खान, 'बिग बॉस' के बीच में ही पूरी करेंगे अधूरी 'राधे'

Thu, 10 Sep 2020 09:19 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Salman Khan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दबंग अभिनेता सलमान खान ने अब वापस काम पर लौटने की ठान ली है। उन्होंने अपने नए कामों और अधूरे कामों को भी पूरा करने का एक खाका तैयार कर लिया है। करीबी सूत्रों से जानकारी मिली है कि सलमान खान सबसे पहले टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन से अपना काम शुरू करेंगे और इसी बीच वह अपनी अधूरी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग भी पूरी कर लेंगे। इसके लिए फिल्म स्टूडियो से भी बातचीत हो गई हैं।

विज्ञापन


सलमान ने कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुए लगभग पांच महीने अपने फॉर्म हाउस पर गुजारे हैं और पिछले ही महीने वह बांद्रा स्थित अपने घर पहुंच गए हैं। काम के सिलसिले में उनकी बातचीत 'बिग बॉस' के निर्माताओं से भी जारी हैं और अपनी फिल्म 'राधे' के निर्देशक प्रभु देवा से भी। सलमान अपनी शुरुआत 'बिग बॉस' के प्रीमियर एपिसोड के शूट से करेंगे और उसके तुरंत बाद ही अपनी फिल्म 'राधे' की बची हुई 10 दिन की शूटिंग पूरी करेंगे। उनका यह काम 1 अक्टूबर से शुरू होगा।

विज्ञापन

Radhe - फोटो : social media
अगले महीने की पहली ही तारीख को सलमान 'बिग बॉस' का पहला एपिसोड शूट करेंगे और इसका प्रसारण 3 अक्टूबर से होगा। हालांकि, शो का प्रसारण होने की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है। चैनल के प्रवक्ताओं का कहना है कि शो अक्टूबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा लेकिन उसकी तारीख फिलहाल तय नहीं है। इस पहले एपिसोड की शूटिंग के लिए सलमान को पूरा दिन दिया गया है। हालांकि, शो के प्रतिभागियों के बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है। शो के अगले एपिसोड की शूटिंग शुरू होने तक बीच में सलमान को अपनी फिल्म को पूरा करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

उनकी फिल्म में लगभग आठ से 10 दिन का काम बाकी है जिसमें एक गाना भी फिल्माया जाना है। सलमान के साथ उनकी शूटिंग का हिस्सा फिल्म के बाकी मुख्य कलाकार रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी भी होंगे। इसके बारे में सलमान लगातार प्रभुदेवा से बातचीत कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से हुई देरी के कारण सलमान इसे इस साल क्रिसमस या फिर अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। फिलहाल, उनका पूरा ध्यान फिल्म को पूरा करने पर लगा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें