फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या अब गंजे हो जाएंगे सलमान खान?

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की किक रिलीज होने के लिए तैयार है, जबकि उनकी एक और आने वाली फिल्म ‘शुद्धि’ की चर्चा शुरू हो चुकी है। निर्माता करन जौहर की इस फिल्म को पहले ऋतिक रोशन करने वाले थे। लेकिन शुद्धि की चर्चा के साथ ही एक बात और सामने आ रही है कि इसके लिए सलमान खान के तीन लुक पर विचार विमर्श हो रहा है। बताया जाता है कि इस फिल्म में सलमान को अलग-अलग समय के लिए अलग-अलग लुक दिए जाएंगे। इसमें से एक लुक गंजे व्यक्ति का भी होगा।
विज्ञापन

क्या मेकअप से करेंगे भरपाई?

सूत्रों के मुताबिक सलमान को यह बात बता दी गई है और वह ये तय करने में लगे हुए हैं कि क्या फिल्म के लिए सचमुच गंजा हुआ जाए या फिर मेक-अप के द्वारा ही गंजे व्यक्ति का रूप धर लिया जाए। वैसे आजकल कलाकार रियल लुक में ज्यादा भरोसा करते हैं। लेकिन सलमान की मुश्किल थोड़ी अलग है। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले सलमान के सचमुच गंजे होते जाने की चर्चाएं मीडिया में सुर्खियों से छपी थीं। कहा जा रहा था कि सलमान के सिर के बाल तेजी से उड़ रहे हैं और उन्होंने विदेश जाकर खास बहुत महंगा ट्रीटमेंट कराया है।
विज्ञापन

कभी नहीं किया ऐसा रोल

शुद्धि के साथ एक बार फिर सलमान के गंजेपन की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। वैसे सलमान ने अपने लंबे कैरियर में कभी गंजे आदमी का रोल नहीं निभाया। हां, फिल्म तेरे नाम में जरूर उन्होंने बाल बहुत बारीक कर लिए थे। उनका वह लुक भी काफी लोकप्रिय हुआ था। अब देखना यह है कि क्या सलमान शुद्धि के लिए सचमुच गंजे होंगे या फिर निर्देशक को कोई और लुक तैयार करने के लिए मना लेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें