सलमान खान एक फिर से एक और परेशानी में पड़ गए है। इस बार उनके खिलाफ एक समुदाय की भावना आहत करने का आरोप लगा है, और इसी के चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे विवाद पर अभी तक सलमान का पक्ष नहीं आ पाया है।
ये शिकायत दर्ज कराई है मोहम्मद असीम मोहम्मद आरिफ ने, जिसके बाद सलमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (धार्मिक भावना को आहत करने) के तहत मामला दर्ज किया गया।