फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसा होगा 'रेस-3' का क्लाइमेक्स, ये सलमान खान को छोड़कर नहीं जानता कोई भी

Mon, 28 May 2018 08:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान 'रेस-3' के प्रोड्यूसर भी हैं और इन दिनों फिल्म को लेकर काफी तनाव में हैं। इसकी दो वजह बताई जा रही हैं। पहली है फिल्म का क्लाइमेक्स और दूसरी है पायरेसी की समस्या। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार सलमान ने 'रेस-3' का क्लाइमेक्स अपनी फिल्म के साथी कलाकारों तक से छुपा कर रखा है।
विज्ञापन


उन्हें डर है कि इस थ्रिलर का राज अगर रिलीज से पहले खुल गया तो दर्शकों की रुचि खत्म हो सकती है। सूत्र बता रहे हैं कि क्लाइमेक्स को राज बनाए रखने के लिए सलमान ने फिल्म के अलग-अलग क्लाइमेक्स शूट कराए हैं। जिससे फिल्म में काम कर रहे साथी कलाकारों को भी यह नहीं पता है कि पर्दे पर अंतत: कौन सा क्लाइमेक्स दिखाई देगा।
Trending Videos

सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में जब सलमान ने अलग-अलग क्लाइमेक्स शूट कराए तो को-स्टार्स को लगा कि उन्होंने स्क्रिप्ट में परिवर्तन किए हैं और इसलिए नए सीन शूट कराए जा रहे हैं। परंतु बाद में उन्हें मालूम हुआ कि सलमान क्लाइमेक्स को लेकर कोई बात किसी से साफ नहीं करना चाहते। उन्हें डर है कि अगर अंतिम दृश्य सोशल मीडिया में लीक हो गए तो फिल्म पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

'रेस-3' का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं और इस सीरीज की पहली दो फिल्मों के डायरेक्टर अब्बास-मस्तान थे। उल्लेखनीय है कि इस निर्देशक जोड़ी ने अपनी फिल्म '36 चाइना टाउन' में अपनी लीड कास्ट शाहिद कपूर-करीना कपूर को भी यह भनक नहीं लगने दी थी कि अंत में कातिल कौन निकलेगा। क्या सलमान ने क्लाइमेक्स अपने एक्टर्स से छुपाने की प्रेरणा अब्बास-मस्तान से ली है? 
विज्ञापन

इस बीच सलमान को फिल्म की पायरेसी का भी डर परेशान कर रहा है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड द्वारा ईद के मौके पर दो हफ्ते तक किसी विदेशी फिल्म को अपने यहां रिलीज न करने के फैसले से सलमान को झटका लगा है। पाकिस्तान पाइरेसी का गढ़ है और दुबई के रास्ते वहां फिल्में पहुंचते ही सीडी-डीवीडी में तब्दील होकर बाजार में आ जाती हैं। वहां से यह भारत समेत अन्य एशियाई देशों में पहुंच जाती है। सलमान को डर है कि अगर वह ईद पर 'रेस-3' रिलीज कर देते हैं तो फिल्म पाकिस्तान के सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही वहां के दर्शकों तक पहुंच जाएगी।

पाकिस्तान में भी सलमान का क्रज है और लोग उनकी फिल्म देखने के लिए उसके सिनेमाघरों में लगने का इंतजार नहीं करेंगे। अत: पायरेसी से 'रेस-3' के कलेक्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में कुछ सूत्र यह भी कह रहे हैं कि सलमान और उनकी टीम 'रेस-3' की रिलीज डेट आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। ऐसा होता है तो जून के पहले हफ्ते में सलमान की फिल्म की टक्कर निर्देशक राजू हिरानी की रणबीर कपूर स्टारर संजू से हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें