फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग-3 के लिए जल्दबाजी के मूड में नहीं सलमान, अरबाज को नहीं दे रहे तारीख

Tue, 13 Nov 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
salman khan - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

निर्माता अरबाज खान जल्दी से जल्दी दबंग-3 शुरू करना चाहते हैं मगर बड़े भाई सलमान खान जल्दबाजी के मूड में नहीं हैं। वह बीते कई महीनों से एक के बाद एक लगातार फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों की शूटिंग कर रहे हैं और इन दिनों अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर की भारत की मेकिंग से भी पूरी तरह जुड़े हैं।

विज्ञापन


पहले कहा जा रहा था कि सलमान भारत के पूरा होते ही दबंग-3 की शूटिंग शुरू करना चाह रहे थे क्योंकि इसे 2019 की क्रिसमस पर रिलीज करना है, मगर अब उन्हें लग रहा है कि वह कुछ ज्यादा व्यस्त होकर काम कर रहे हैं, जबकि इसकी जरूरत नहीं है। अत: उन्होंने अरबाज से दबंग-3 की शूटिंग आगे बढ़ाने को कहा है। फिल्म में ऐसा कोई कलाकार नहीं है, जिसकी डेट मांगी जाए और वह न दे सके।

भारत 70 फीसदी पूरी हो चुकी है। ऐसे में सलमान को लगता है कि बगैर हड़बड़ी के इसे पूरा किया जाए। वैसे बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में यह भी बातें हैं कि सलमान अपने छोटे भाई अरबाज की लाइफ स्टाइल तथा उनके पिछले दिनों गलत कारणों से सुर्खियों में होने की वजह से नाराज चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें