फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान को देना पड़ा बहन के लिए भारी 'दहेज'

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान ने 16 करोड़ के फ्लैट के बाद अर्पिता-आयुष को रोल्स रॉयस फैंटम कार गिफ्ट की है। भारत में इस सफेद रंग की रोल्स रॉयस कार की कीमत 4 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


यह शाही सवारी दुनिया की सबसे मंहगी और लक्जरियस कारों में से एक है। हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में सम्पन्न हुई शादी के बाद जब सलमान ने नवविवाहित जोड़ी को यह उपहार सौंपा तो वह बेहद भावुक हो गये थे। शादी से पहले सलमान अर्पिता को गिफ्ट में मुम्बई के पाश इलाके कार्टर रोड में 16 करोड़ का फ्लैट भी गिफ्ट में दे चुके हैं।

सलमान अपनी बहन अर्पिता से यादगार शादी के वादे को ऐसे निभाएंगे, यह किसी ने नहीं सोचा था।
Trending Videos
विज्ञापन

सलमान ने मिलवाया अपनी नई गर्लफ्रेंड से

अर्पिता खान की वेडिंग पार्टी कई मामलों में खास थी। इस पार्टी में सलमान ने अपनी नई गर्लफ्रेंड के रूप में लुलिया वेंचुर की मुलाकात सबसे कराई।

सलमान ने लुलिया को संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के बाद, अपनी 'प्रेमिका' के रूप में सबके सामने स्वीकार किया है।

वैसे तो सलमान के साथ जैकलिन फर्नांडीज और डेजी शाह के नाम जोड़े जा रहे थे लेकिन इन अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए सलमान लुलिया वेंचुअर को चुना। मुंबई में वेंचुअर सलमान के घर से कुछ मिनट की दूरी पर बांद्रा में स्थित फाइव स्टार होटल में रुकी हुई हैं। जिसका पूरा खर्च सलमान ही उठा रहे हैं। सलमान की वेंचुअर से मुलाकात 2011 में डबलिन में 'एक था टाइगर' की शुटिंग के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें