फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी, पैसा कमाने को आर्मी याद आती है', 'गलवां' की झलक साझा कर ट्रोल हुए सलमान

Sat, 05 Jul 2025 12:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Netizens Reaction on Battle Of Galwan Poster: सलमान खान की अगली फिल्म का नाम है 'बैटल ऑफ गलवां'। इसकी पहली झलक सामने आ गई है। फैंस जहां तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ नेटिजन्स एक्टर को ट्रोल भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
'बैटल ऑफ गलवां' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगे। शुक्रवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म के निर्देशन की कमान अपूर्व लाखिया ने संभाली है। इस फिल्म में सलमान खान कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार अदा कर रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद सलमान खान ट्रोल हो रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस ने दी बधाई तो कुछ यूजर्स ने किया ट्रोल
सलमान खान ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसमें उनका चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है। देशभक्ति का जुनून देखा जा सकता है। पहली झलक ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। सलमान खान के पोस्ट पर बधाईयों की झड़ी लग गई है। मगर, कुछ नेटिजन्स नाराजगी जता रहे हैं।



 

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
सलमान खान की यह फिल्म सच्ची घटना पर बनी है। फिल्म 'गलवां' साल 2020 में भारत-चीन के बीच गलवां घाटी में हुई जंग पर आधारित है। इस लड़ाई में भारतीय सेना ने बिना गोलियों का इस्तेमाल किए कई चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतारा था। भारतीय सेना पर फिल्म बनाने के लिए नेटिजन्स सलमान खान को ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त तो चुप्पी साधे रखी और अब भारतीय सेना पर फिल्म बना रहे हैं।



शेयर किया कथित डिलीट पोस्ट का स्क्रीनशॉट
कुछ नेटिजन्स सलमान खान के उस कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं, जो उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद शेयर किया था और बाद में डिलीट कर दिया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर सलमान खान की तरफ से कोई सोशल मीडिया पोस्ट न किए जाने पर नेटिजन्स नाराजगी जता रहे हैं और पूछ रहे हैं, 'किस मुंह से भारतीय सेना पर फिल्म बना लेते हो'?

विज्ञापन

यूजर्स बोले- 'पैसा कमाना कितना आसान'
कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'पैसा कमाने के लिए आर्मी याद आ जाती है, ऑपरेशन सिंदूर के वक्त कहां दुबक गए थे?' एक यूजर ने लिखा, 'भारत के वीर जवानों के पराक्रम को पर्दे पर दिखाकर पैसा कमाने से पीछे नहीं रहते, लेकिन जब भारत के लिए दो शब्द बोलने की बात हो तो चुप्पी साध लेते हैं'।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें