प्रशंसकों की भीड़ के बीच खड़े मुस्कुराते रहे सलमान
सलमान खान कार्यक्रम में सुरक्षाकर्मियों के काफिले के साथ ही पहुंचे थे। लेकिन उनकी टीम को स्टार की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही सलमान मंच से उतरे उन्हें प्रशंसकों के हुजूम ने घेर लिया। वीडियो में दिखता है कि इस दौरान कई फैंस उनके करीब आने और उनके साथ तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहे थे।
सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद भीड़ इस कदर बढ़ गई कि सुरक्षाकर्मियों को भी उन्हें रोकने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। सुरक्षाकर्मी लोगों को धक्का देकर हटाते नजर आए। अफरा-तफरी के माहौल के बीच सलमान शांत और मुस्कुराते हुए बाहर निकलने के लिए जगह तलाशते नजर आए।
कार के करीब पहुंचे फैंस
कुछ वीडियो में अभिनेता को पुलिस वाहनों के काफिले में कार्यक्रम स्थल से निकलते हुए भी देखा गया, लेकिन तब भी सुरक्षा दल भीड़ को काबू में रखने के लिए संघर्ष करता नजर आया। कई प्रशंसक अपने फोन से सलमान की तस्वीरें खींचने की कोशिश करते नजर आए, कुछ तो उनके करीब जाकर बेहतर तस्वीर लेने के लिए उनकी कार की खिड़की से सटकर खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर अफरा-तफरी के वीडियो सामने आने के बाद, कई लोगों ने एक्टर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। कुछ ने सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अब अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था, लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया है। ये फिल्म पहले 17 अप्रैल को सिनेमाघरो में रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म आगे बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
इसके अलावा सलमान खान ने बीते दिन ही अपने नए प्रोजेक्ट की भी घोषणा की है। इसमें वो साउथ की सुपरस्टार नयनतारा के साथ नजर आएंगे। फिल्म को साउथ के ही निर्देशक दिल राजू डायरेक्ट करेंगे।