फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कर रहे थे लड़के, सलमान ने देखा तो दे दिया लंबा-चौड़ा लेक्चर

Thu, 31 Aug 2017 10:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अक्सर लोगों की मदद करते आए हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ युवा लड़कों को गलत आदतों में पड़ने से बचाया।
विज्ञापन


हुआ यूं कि सलमान खान सुबह-सवेरे बांद्रा के बैंडस्टैंड में जॉगिंग कर रहे थे। सलमान के साथ उनके बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे। बैंडस्टैंड पर सलमान को देख कर कुछ लड़कों ने उनके साथ सेल्फी खिंचवानी चाही लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड्स ने उन लड़कों को मना कर दिया। इससे निराश वो लड़के वहीं बैठ गए।

पढ़ें: पहली ही फिल्म के बाद यूं गुमनाम हुई सलमान की ये हीरोइन, आज तक कोई नहीं ढूंढ पाया

सलमान जब जॉगिंग कर के वहां लौटे तो उन्होंने देखा कि वो लड़के सिगरेट और बीयर पी रहे थे। उन लड़कों को स्मोक करता देख सलमान को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और वो खुद उन्हें रोकने चले गए। सलमान ने उन लड़कों को स्मोकिंग और ड्रिंकिंग के ऊपर एक लंबा-चौड़ा लेक्चर दिया। सलमान ने उन्हें कहा कि ये गलत आदतें हैं और इसके कई नुकसान हैं। अपने सुपरस्टार की बातों को लड़कों ने भी गंभीरता से लिया और उन्होंने सलमान से ये फिर कभी न करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 29 साल पहले सलमान ने हीरोइन को 'KISS' ना करने की खाई थी कसम, वजह जान होगी हैरानी

इसके बाद सलमान ने खुद उन लड़कों के साथ सेल्फी खिंचवाई। फिल्मों की बात करें तो सलमान फिलहाल अली अब्बास जफर की 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर सलमान रेमो डिसूजा की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें