राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई
- फोटो : Twitter
खिनवासरा सिनेप्लेक्स में दिन में चार बार दोपहर 12 बजे, दोपहर 3 बजे और शाम 6: 15 रात 9:30 बजे स्क्रीनिंग की जाएगी। खिनवासरा सिनेप्लेक्स थिएटर के मैनेजर ने कहा कि, 'हमने कल 22 टिकट्स बेचे हैं, लेकिन हम फिल्म की रिलीज को जारी रखेंगे क्योंकि फिल्म रिलीज होने से थिएटर में हलचल हो जाती है। हम तब तक राधे को सिनेमाघर में लगा रहने देंगे जब तक कि कोई नई फिल्म रिलीज के लिए नहीं आ जाती। कमाई की बात करें औरंगाबाद थिएटर ने 2420 रुपये इकट्ठा किए जबकि मालेगांव में ड्राइव-इन सिनेमा ने रुपये 3597.86 रुपये इक्ट्ठा किए। ऐसे में अब तक फिल्म ने करीब 6017.86 रुपये की कमाई की है। वहीं पूरे थिएटर रिलीज की कमाई को गिने तो अब तक राधे ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 69,265.86 रुपये की कमाई की है।
सूत्र ने बताया कि मेकर्स आने वाले दिनों में राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई को और भी कई शहरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं जिसमें मुंबई और दूसरे शहरों के सिंगल स्क्रिन भी शामिल हैं। साथ ही महाराष्ट्र के बाहर दर्शकों को जल्द ही सलमान खान को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म राधे त्रिपुरा राज्य के केवल 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।अगरतला में दो और धर्मनगर के एक थिएटर में रिलीज हुई। अगरतला के लॉकडाउन में जाने के बाद पाचवें दिन से फिल्म केवल धर्मनगर सिनेमा में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुवेदा ने किया था। फिल्म में सलमान खान और दिशा पटानी के अलावा जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा ने भी अहम किरदार निभाया था।