साल की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के रिलीज की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, सलमान खान खुद इससे जुड़ी एक-एक बारीकी पर खुद नजर रखने लगे हैं। फिल्म के संगीत को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और सलमान इस बार फिल्म को देश के कोने कोने में पहुंचा देना चाहते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Dabangg 3
- फोटो : social media
सूत्रों की मानें तो फिल्म दबंग 3 देश के सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। हिंदी सिनेमा के किसी कलाकार की सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म का रिकॉर्ड अभी आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ स्टारर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के पास है। पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म को इसकी प्रोडक्शन कंपनी ने 4950 स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज किया था।
विज्ञापन
3 of 5
दबंग 3
- फोटो : सोशल मीडिया
ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई। अब सलमान खान अपनी फिल्म दबंग 3 को इन तीनों भाषाओं के अलावा कन्नड़ में भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा के किसी सितारे की एक साथ चार भाषाओं में रिलीज होने वाली फिल्म भी दबंग 3 है।
4 of 5
Dabangg 3
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक दबंग 3 देश के 5400 स्क्रीन्स में एक साथ रिलीज होगी। हिंदी सिनेमा के किसी सितारे की ये सबसे बड़ी रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य विलेन के तौर पर संदीप किच्छा की मौजूदगी ने भी दक्षिण भारत में इसके कारोबार को लेकर फिल्म वितरकों में दिलचस्पी बढ़ाई है।
फिल्म का पहला शो सुबह नौ बजे के करीब शुरू करने की भी तैयारी है, इसके अलावा सिंगल स्क्रीन थिएटरों के मालिक फिल्म के ज्यादा से ज्यादा शो कर सकें, इसके लिए सलमान खान खुद फिल्म की एडीटिंग पर नजर रखे हुए हैं ताकि फिल्म की लंबाई जरूरत से ज्यादा न होने पाए। संभावना यही जताई जा रही है कि फिल्म दबंग 3 के शोज सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी प्रतिदिन चार शोज की बजाय पांच होंगे।