फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लिख लो, ये आदमी देश को उठाएगा'; अनंत अंबानी के जन्मदिन पर सलमान खान ने किया दावा; खास अंदाज में दी बधाई

Fri, 10 Apr 2026 09:21 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Post For Anant: आज 10 अप्रैल को अनंत अंबानी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सलमान खान ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अनंत की दिल खोलकर तारीफ की है। 
विज्ञापन
सलमान खान-अनंत अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज 10 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यूं तो उनके जन्मदिन का जश्न दो दिन पहले से शुरू हो चुका है। तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है। सलमान खान ने भी बीते दिन एक पोस्ट साझा अनंत को बधाई दी। अब आज शुक्रवार को भी सलमान ने एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सलमान खान-अनंत अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान बोले- 'दिल और दिमाग का अंबानी'
सलमान खान ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अनंत के लिए खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी और अनंत की प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें सलमान खान को अनंत अंबानी की पीठ पर बैठे देखा जा सकता है। इसके साथ सलमान खान ने कैप्शन लिखा है, 'ये बात सुनो अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो। यह आदमी देश को भी उठाएगा। मेरे छोटे भाई अनंत जिंदाबाद। दिल और दिमाग का अंबानी अनंत अंबानी। प्योर सोल'।
 

सलमान खान-अनंत अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान ने अनंत को बताया छोटा भाई
सलमान खान ने एक दिन पहले भी अनंत के लिए पोस्ट शेयर किया था। भाईजान ने लिखा, 'सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं'।
 
विज्ञापन

सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान के पोस्ट पर नेटिजंस कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'दो भाई, दोनों तबाही'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टाइगर इज बैक'। इसके अलावा लोग अनंत को बधाई भी दे रहे हैं। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके बाद वे निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ एक्शन फिल्म में काम करेंगे। इसमें उनके साथ नयनतारा भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें