ईद पर सलमान खान ने पिछले 11 साल में सिर्फ एक बार बॉक्स ऑफिस मिस किया और वह भी निर्देशक रोहित शेट्टी के अनुरोध पर फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए। 'वांटेड' के बाद 'दबंग', 'सुल्तान’, 'बजरंगी भाईजान' सब ईद पर ही आईं और सुपरहिट रहीं। कोरोना वायरस महामारी के कारण उनके प्रशंसक उन्हें इस साल ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे लेकिन सलमान इस ईद अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करेंगे।