कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हो गया है और इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मरून रंग के गाउन में जलवे बिखरेती नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका के इस गाउन को सलमान खान के डिजाइनर एशले रेबेलो ने डिजाइन किया है।
इससे पहले दीपिका यहां प्रिंटेड लाल रंग की ड्रेस में नजर आईं जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थीं। इस मरून रंग के गाउन में भी दीपिका की खूबसूरती देखने बनती हैं। दीपिका ने इस ड्रेस के साथ बाल खोले हुए थे जो उन पर काफी सूट कर रहे थे।
दीपिका ने अपनी इस नेट वाले गाउन के साथ मेल खाती हुई बेहद सिंपल ज्वैलरी पहन रखी है। ज्वैलरी के नाम पर उन्होंने इस ड्रेस के साथ कानों में ईयररिंग्स और उंगली में सिर्फ एक अंगूठी पहनी हुई है।
दीपिका को देखकर लग रहा है कि वो कांस फिल्म फेस्टिवल को लेकर काफी एक्साइटेड है। कांस फिल्म फेस्टिवल 28 मई तक फ्रेंच रिवेरा में चलेगा।