फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबाज ने किया कंफर्म, शब्बीर नहीं हैं 'दबंग 3' के डायरेक्टर

Fri, 21 Jul 2017 02:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अरबाज खान
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' को लेकर खबरें आ रही थीं कि इसे शब्बीर खान डायरेक्ट करेंगे लेकिन प्रोड्यूसर अरबाज खान ने इन खबरों का खंडन किया है। अरबाज ने ट्वीट कर कहा कि शब्बीर को कभी 'दबंग 3' लिखने या डायरेक्ट करने के लिए अप्रोच नहीं किया गया है।
विज्ञापन

  Sabir khan was never approached to direct or write Dabangg 3. His statement in Mumbai Mirror is untrue and rubbish. Extremely disappointing — Arbaaz Khan (@arbaazSkhan) July 21, 2017


फिल्म की पहली दो सीरीज डायरेक्ट कर चुके अरबाज खान इस फिल्म से केवल प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ें रहेंगे। इसके निर्देशक के तौर पर प्रभुदेवा का नाम भी सामने आया था लेकिन फिर शब्बीर खान का नाम लगभग फाइनल बताया गया।
विज्ञापन


एक वेबसाइट से बात करते हुए शब्बीर ने कहा, 'हां मैं 'दबंग 3' को लेकर कुछ प्लैन कर रहा हूं लेकिन पेपरवर्क पूरे होने तक मैं कुछ फाइनल नहीं कह सकता।' आपको बता दें कि शब्बीर इससे पहले कई फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के साथ 'कमबख्त इश्क' बनाई थी। उनकी टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'मुन्ना माइकल' हाल ही में रिलीज हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें