प्रीति जिंटा और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान-प्रीति जिंटा ने कई फिल्मों में किया काम
सलमान खान और प्रीति जिंटा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें रोमांटिक ड्रामा 'चोरी चोरी चुपके चुपके' (2001) और 'हर दिल जो प्यार करेगा' (2000) शामिल हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अगली बार 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। मार्च तक फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवां' था और कहा जा रहा था कि यह भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच गलवान घाटी में हुए वास्तविक संघर्ष पर आधारित है।
नई खबरों के अनुसार, न केवल शीर्षक बदला गया है, बल्कि फिल्म से चीन और गलवान घाटी के संदर्भ भी हटा दिए गए हैं और बड़े पैमाने पर रीशूटिंग चल रही है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं है।