फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित-रणवीर के बाद अब निशाने पर सलमान के जीजा आयुष शर्मा, मेल के जरिए मांगी फिरौती; दी जान से मारने की धमकी

Wed, 11 Feb 2026 11:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aayush Sharma Receives Threat Email: अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला है। यह घटना हाल ही में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग और रणवीर सिंह को मिली धमकी के कुछ दिनों बाद हुई है।
विज्ञापन
सलमान खान और आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के बाद सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रोटॉन मेल के जरिए आयुष शर्मा को भेजे गए धमकी भरे ईमेल की पुष्टि की है, जिसका संबंध कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मांगी करोड़ों रुपये की फिरौती
यह ईमेल प्रोटोन ईमेल (एक सुरक्षित और गुप्त ईमेल सेवा) के जरिए भेजा गया था। ईमेल भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। उसने आयुष शर्मा से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी है और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इसकी पुष्टि की है। अभी तक सलमान खान या आयुष शर्मा की तरफ से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज हुई है।

 
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच
पुलिस इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, ये धमकियां मुख्य रूप से पैसे ऐंठने (वसूली) के लिए दी जा रही हैं। सलमान खान पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों का सामना कर रहे हैं। गैंग ने उनके घर के बाहर भी फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस अलर्ट पर है और जांच में जुटी हुई है। गैंग के कुछ संदिग्धों की लोकेशन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास ट्रेस हुई है, जिससे पुलिस और सतर्क हो गई है।

यह भी पढ़ें: 'द ममी 4' की रिलीज डेट की हुई घोषणा, 20 साल बाद साथ दिखेंगे ब्रेंडन फ्रेजर और राहेल वीज...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें