फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: बॉडीगार्ड के घर पहुंचे सलमान, मुश्किल वक्त में दिया शेरा का साथ; वायरल हुआ इमोशनल वीडियो

Thu, 07 Aug 2025 10:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 Salman Khan Bodyguard Shera Father Passes Away: गुरुवार को सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का निधन हुआ। देर शाम सलमान खान भी शेरा को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
सलमान खान बॉडीगार्ड शेरा को सपोर्ट करने पहुंचे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेरा लगभग 30 साल से सलमान खान को सुरक्षा दे रहे हैं। वह सलमान खान के सिर्फ बॉडीगार्ड नहीं है बल्कि परिवार के सदस्य की तरह हैं। हाल ही में शेरा के पिता का कैंसर के कारण निधन हुआ। इस मुश्किल समय में सलमान खान भी अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ नजर आए। देर शाम सलमान भी शेरा से मिलने पहुंचे हैं। 

शेरा को गले लगाते दिखे सलमान 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में सलमान खान शेरा को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर शेरा भी इमोशनल नजर आए। वह सलमान को अपने साथ अंदर ले गए। वीडियो में सलमान के चारों तरफ काफी सुरक्षा नजर आ रही थी। 


एक घंटा साथ में गुजारा वक्त 
सलमान खान के साथ साए की तरह रहने वाले बॉडीगार्ड शेरा के लिए यह मुश्किल वक्त है। पिता के गुजर जाने का दुख उन्हें बहुत है। ऐसे में सलमान भी शेरा से मिलने पहुंचे। लगभग एक घंटे का वक्त सलमान खान ने शेरा के साथ गुजारा। 
विज्ञापन


सलमान के साथ इस फिल्म में नजर आया बॉडीगार्ड शेरा
सलमान खान कहीं भी शूटिंग पर जाएं या किसी इवेंट में शामिल हों, शेरा हमेशा साथ नजर आता है। वह सलमान खान के साथ फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ के एक गाने में भी नजर आ चुका है। सलमान खान और शेरा के बीच एक खास तरह की बॉन्डिंग नजर आती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें