जोधपुर की अदालत ने काला हिरण के शिकार मामले में दो दशक बाद सलमान खान को 5 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना लगाया है। अन्य आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया गया है। इस बीच सलमान खान का 1998 का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
- फोटो : SELF
इस वीडियो में सलमान खान वन विभाग के ऑफिस में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वनकर्मी सलमान खान के बयान रिकॉर्ड करने के बाद मामले के कागज तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Salman Khan
वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान पूरे टशन में दिखाई दे रहे हैं, जबकि वन विभाग के कर्मी कार्रवाई करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जब कर्मचारी अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, उस दौरान सलमान खान कुर्सी पर पांव पसारे हुए बैठे नजर आ रहे हैं।
4 of 5
Salman Khan
20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दिया है। सलमान खान को 5 साल कैद और 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई। जेल भेजने के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।
मामला साल 1998 का है। उस दौरान फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की पूरी टीम शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर में थी। सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था।