फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ने इस अंदाज में काटा केक, साथ में दिखा पूरा परिवार; पार्टी का इनसाइड वीडियो आया सामने

Sat, 27 Dec 2025 12:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Birthday Party Video: सलमान खान ने अपने पनवेल फॉर्महाउस पर अपना 60वां जन्मदिन मनाया। अब पार्टी के अंदर का वीडियो सामने आया है। जानिए इस वीडियो में क्या है खास…
विज्ञापन
सलमान खान बर्थडे पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर एक पार्टी रखी गई। इस पार्टी में रात से ही सलमान के घरवालों और सेलेब्स का पहुंचना शामिल है। कई सेलेब्स के वीडियोज भी सामने आए हैं। अब पार्टी का इनसाइड वीडियो सामने आया है। जिसमें सलमान पार्टी में नजर आ रहे हैं।

सलमान के साथ नजर आई पूरी फैमिली

विज्ञापन

पार्टी का जो इनसाइड वीडियो सामने आया है, उसमें सलमान केक काट रहे हैं। इस दौरान सलमान बीच में खड़े हैं और उनके आसपास बाकी लोग खड़े हैं। इस दौरान सभी सलमान के लिए ‘हैप्पी बर्थडे’ भी गा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान के साथ उनके माता-पिता सलीम खान और सलमा खान खड़े हैं। साथ ही उनकी भांजी आयत और बहनोई आयुष शर्मा भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान के परिवार के अन्य सदस्य भी सलमान के साथ ही खड़े हैं। वीडियो में आयत अपने पिता आयुष शर्मा की गोद में हैं। जबकि सलमान के पिता सलीम खान सेंटा वाली टोपी लगाए हुए हैं। सभी काफी खुश हैं और एंजॉय कर रहे हैं।
 


 

विज्ञापन

करिश्मा कपूर और रणदीप हुड्डा समेत कई सेलेब्स आए नजर
इस वीडियो में कई और सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। इनमें अभिनेता रणदीप हुड्डा, अभिनेत्री करिश्मा कपूर और सलमान की करीबी मानी जाने वाली यूलिया वंतूर भी नजर आ रही हैं। इस दौरान करिश्मा कपूर अपने फोन से फोटो क्लिक करती और वीडियो बनाती भी नजर आती हैं।

पिता को पकड़े नजर आए सोहेल
इसके अलावा पार्टी का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान के साथ पिता सलीम खान खड़े हुए हैं। जबकि सोहेल खान ने उन्हें पीछे से पकड़ रखा है। वीडियो में पीछे ‘मेरे भाई का बर्थडे’ गाना भी बज रहा है।




शुभकामनाओं की लगी झड़ी
जन्मदिन के मौके पर सलमान को कई सेलेब्स अपने-अपने तरीके से भाईजान को शुभकामनाए दे रहे हैं। साथ ही पार्टी में कई सेलेब्स मौजूद भी रहे। वहीं भाईजान ने रात में ही पैप्स के साथ केक भी काटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें