फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Battle Of Galwan: कुछ ने कहा ब्लॉकबस्टर तो कुछ ने किया ट्रोल, सलमान की फिल्म के टीजर को मिली-जुली प्रतिक्रिया

Sat, 27 Dec 2025 04:48 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Battle Of Galwan Teaser Reactions: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का टीजर रिलीज हो गया है। इस पर दर्शकों की ओर से मिले-जुले रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। चलिए जानते हैं लोगों ने टीजर को देखकर क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
बैटल ऑफ गलवां टीजर रिएक्शन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। उनकी मच अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का तूफान खड़ा हो गया। महीनों से जिस युद्ध-ड्रामा को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी, उसकी पहली झलक ने दर्शकों को हैरान भी किया और दो धड़ों में बांट भी दिया।
विज्ञापन


सलमान की फिल्म का टीजर आया सामने
टीजर में सलमान खान भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू के किरदार में नजर आते हैं। बर्फ से ढकी ऊंची पहाड़ियों, लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई और सामने खड़ी दुश्मन सेना के बीच सलमान का किरदार पूरी ताकत और आत्मविश्वास के साथ दिखता है। हाथ में भारी लकड़ी का डंडा लिए उनका अकेले आगे बढ़ना, साहस और बलिदान की कहानी कहता है। टीजर में डायलॉग्स कम हैं, लेकिन बैकग्राउंड स्कोर और सलमान की भारी आवाज माहौल को गंभीर बना देती है।

फैंस को ब्लॉकबस्टर लगा टीजर
फैंस का एक बड़ा वर्ग इस टीजर को देखते ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा-  'इसमें न शोर है, न ओवरड्रामा, सिर्फ जुनून और जज्बा है।' वहीं कई लोगों ने सलमान के इंटेंस लुक और दमदार बीजीएम की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर आग लगाने आ रही है। देशभक्ति से भरे नारों और ‘जय हिंद’ के संदेशों के साथ टीजर को जन्मदिन का सबसे बेहतरीन गिफ्ट बताया जा रहा है। यहां तक कि कई यूजर्स ने तो इसे सलमान की अब तक के करियर की सबसे बेहतरीन एक्टिंग भी कह डाला।
विज्ञापन

 
 
 

कई लोगों को पसंद नहीं आया टीजर
हालांकि, हर प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं रही। कुछ दर्शकों ने सलमान के एक्सप्रेशन्स पर सवाल उठाए और कहा कि युद्ध जैसी गंभीर स्थिति में उनके भाव पुराने रोमांटिक किरदारों की याद दिलाते हैं। वहीं कुछ लोगों ने निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी को कमजोर बताते हुए निराशा जाहिर की। आलोचकों का मानना है कि गलवान जैसी संवेदनशील और ऐतिहासिक घटना को और ज्यादा गहराई और सटीकता के साथ दिखाया जाना चाहिए था।
 
 
 

मौत दिखे तो सलाम करना…
1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत सलमान खान के वॉइस ओवर और लद्दाख में गलवां की घाटियों से होती है। इस वॉइस ओवर में सलमान खान कहते हैं, ‘जवानों याद रहे जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना।’ इसके बाद वो बिरसा मुंडा, बजरंगबली और भारत माता की जय के नारे लगाते हैं। 'बैटल ऑफ गलवां' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें: Battle of Galwan: ‘जख्म लगे तो मेडल समझना…’, सलमान के बर्थडे पर फैंस को तोहफा; ‘बैटल ऑफ गलवां’ का टीजर रिलीज

अपूर्व लाखिया ने किया है निर्देशन
अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म जून 2020 में लद्दाख के गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी और कास्ट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें