फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया साफ इस वजह से है सलमान और अर्जुन की लड़ाई, पापा बोनी कपूर भी हैं परेशान

Sun, 17 Jun 2018 11:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सलमान खान और अर्जुन कपूर
विज्ञापन

सलमान खान अर्जुन कपूर से नाराज हैं और उन्होंने बोनी कपूर की दो सीक्वल फिल्मों को अधर में लटका दिया है। पिछले कुछ समय से बोनी की 'वाटेंड-2' और 'नो एंट्री-2' (नो एंट्री में एंट्री) की खबरें थीं। दोनों प्रस्तावित फिल्मों के प्रीक्वल में सलमान थे और उम्मीद थी कि सीक्वल को हां कहेंगे। परंतु चर्चा है कि सलमान ने दोनों फिल्मों को फिलहाल हरी झंडी नहीं दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सलमान ने बोनी से कहा है कि वह 'भारत', 'दबंग-3' और 'शेर खान' के बाद उनकी फिल्मों को समय देंगे। फिलहाल वह ऐसी फिल्में करना चाहते हैं जिन्हें दर्शक तत्काल पसंद करें। 
 

विज्ञापन

arjun kapoor
अटकलें लग रही हैं कि क्या वाकई सलमान इसी कारण से बोनी को डेट नहीं दे रहे हैं या उनके बेटे अर्जुन कपूर से नाराजगी असली वजह है। इस बीच सलमान की 'किक-2', रेमो डिसूजा की डांस फिल्म और संजय लीला भंसाली के साथ एक प्रोजेक्ट पर भी बातचीत चल रही है। सबकी नजरें इस पर है कि आखिर सलमान बोनी को कब सचमुच समय देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें