बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा को फिर से बॉलीवुड में लॉन्च किया है। इस फिल्म में पहली बार सलमान खान आयुष की जोड़ी नजर आ रही है। तो एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने भी इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। सलमान खान अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर इवेंट में जाने तक, सलमान अपने फैंस तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचाना चाहते हैं, ताकि इसका सीधा फायदा फिल्म ‘अंतिम’ को मिले। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने गांधी आश्रम में जाकर चरखा चलाया।