दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान की गांधी आश्रम से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह आश्रम में बैठकर चरखा चलाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक महिला पहले सलमान खान की चरखा चलाने के बारे में बताती है और फिर अभिनेता चेहरे पर स्माइल लिए चरखा चलाते हैं।
सलमान खान इस आश्रम में लगभग 15 मिनट रुके थे। यहां पर अभिनेता का स्वागत काफी पारंपरिक अंदाज में किया गया। सलमान खान को कपास का हार पहनाया गया। वहीं, इस दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग वहां इकट्ठे हो गए थे। इतना ही नहीं, गांधी आश्रम में आकर सलमान ने विजिटर बुक में एक खास संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वह इस पल को कभी नहीं भूल सकते हैं। सलमान खान ने लिखा, ‘मुझे यहां आना बहुत अच्छा लगा यह लम्हा मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। मुझे पहली बार यहां आने का मौका मिला है। मुझे इस आश्रम में दोबारा आना अच्छा लगेगा।’
सलमान खान की फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और इन चार दिनों में फिल्म ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया है। शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने ज्यादा कमाई नहीं की थी लेकिन रविवार और सोमवार को फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की।