गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के घर खास समारोह का आयोजन किया गया। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ से लेकर सलमान खान तक, कई सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी से समारोह की रौनक बढ़ाई।
विक्की-कैटरीना साथ आए नजर
विक्की कौशल अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में पहुंचे। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे।
रितेश देशमुख भी जेनेलिया के साथ पहुंचे
एक्टर रितेश देशमुख भी अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ समारोह में पहुंचे। वहीं, बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन कपूर के साथ नजर आए।
परिवार के साथ नजर आईं करीना
सैफ अली खान, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी बच्चों तैमूर और जेह के साथ समारोह में पहुंचे। इस दौरान पूरा परिवार साथ नजर आया।
अलग अंदाज में दिखे भाईजान
वहीं, सलमान खान ने भी समारोह में शिरकत की। इस दौरान भाईजान का नया लुक नजर आया।
कार्यक्रम में नजर आए बाबा
एक्टर संजय दत्त भी अंबानी परिवार के घर गणेश चतुर्थी मनाने पहुंचे।
सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी भी आई नजर
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ पहुंचे। दोनों को साथ देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए।
सुनील शेट्टी भी हुए शामिल
वहीं, सुनील शेट्टी भी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुए।
वरुण धवन ने भी की शिरकत
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कपल काफी सुंदर लग रहा था।