सार
Salman Khan Personality And Publicity Rights Case: कई बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनैलिटी, पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट जा चुके हैं। हाल ही में सलमान खान ने इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रूख किया।
सलमान खान ने अपने पर्सनैलिटी, पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाल के महीनों में कई जाने-माने एक्टर्स को पर्सनैलिटी, पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट से राहत मिली है। इसके बाद ही सलमान खान ने अपनी अर्जी फाइल की है। इस मामले की सुनवाई 11 दिसंबर को होनी है।
क्या है पर्सनैलिटी-पब्लिसिटी राइट्स का मामला?
जो सेलेब्स पर्सनैलिटी-पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रूख कर रहे हैं। उनकी याचिका में बताया जाता है कि एक्टर के नाम, आवाज, हाव-भाव, पहचान से जुड़ी चीजों को लेकर उल्लंघन हो रहा है। इसी चीज पर रोक लगाने की मांग की जाती है। इसमें एआई से बनाए डीपफेक फोटो और वीडियो शामिल हैं। साथ ही नकली सामान, भ्रामक विज्ञापन, झूठे ब्रांड एंडोर्समेंट और यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और ई-कॉमर्स वेबसाइटों जैसे प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाए जाते हैं, जिन पर रोक की मांग एक्टर करते हैं। कई सेलेब्स के अनुसार इससे उनके व्यक्तित्व अधिकारों का दुरुपयोग होता है। ऐसा ही कुछ सलमान के मामले में भी है। वह भी अपने पर्सनैलिटी, पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर अक्षय कुमार पहुंचे हाईकोर्ट, जल्द पारित होगा अंतरिम आदेश
इन कलाकारों ने भी किया था कोर्ट का रूख
अब तक बॉलीवुड से जुड़े कई कलाकार अपने पर्सनैलिटी-पब्लिसिटी राइट्स को लेकर कोर्ट का रूख कर चुके हैं। इसमें गायिका आशा भोसले, अभिनेता सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार जैसे नाम शामिल हैं। कई सेलेब्स की दायर याचिका पर कोर्ट अपना फैसला भी सुना चुकी है।