फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No Entry Sequel: फिर से गुदगुदाने को तैयार हैं सलमान, अनिल और फरदीन खान, जल्द शुरू होगी नो एंट्री के सीक्वल की शूटिंग

Fri, 29 Apr 2022 01:35 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नो एंट्री फिल्म
विज्ञापन

साल 2005 में आई फिल्म नो एंट्री ने दर्शको को खूब हंसाया था। कई वर्षों की अटकलों के बाद अब आखिरकार फिल्म नो एंट्री के सीक्वल की आधिकारिक पुष्टी भी हो गई है। अनीस बज्मी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आए थे, तो वहीं इनके अपोजिट ईशा देओल, लारा दत्ता और सोलिना जेटली के अलावा बिपाशा बसु नजर आईं थीं। उस समय यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्म थी। फिलहाल मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


निर्देशनक अनीस बज्मी ने की पुष्टी
फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह फिल्म के सिलसिले में सलमान खान से चार पांच बार मिल चुके हैं और सलमान भी इस परियोजना को लेकर काफी गंभीर हैं। नो एंट्री के सीक्वल की शूटिंग भी जल्दी ही शुरू हो जाएगी। फिल्म में एक बार फिर से अनिल कपूर फरदीन खान भी साथ होंगे। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि फिल्म में अभिनेताओं के साथ वही अभिनेत्रियां होंगी या फिर फीमेल कास्ट बदल दी जाएगी।


कॉमेडी ड्रामा थी नो एंट्री
नो एंट्री एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर किशन सिंघानिया के किरदार में थे, जो अपनी पत्नी के प्रति पूरी तरह से ईमानदार है, लेकिन उसकी जिंदगी में बिपाशा तूफान बनकर एंट्री करती हैं। वहीं सलमान खान ने फिल्म में उनके दोस्त प्रेम की भूमिका निभाई थी और फरदीन खान ने किशन के कलीग शेखर (सनी) का किरदार अदा किया था और उनके अपोजिट सोलिना जेटली थीं। फिल्म में बिपाशा बसु का एंगल दिखाया गया था। जैसे ही नो एंट्री में बिपाशा यानी बॉबी की एंट्री होती है। उसके बाद एक के बाद एक मजेदार सीन फिल्माए गए थे। फिलहाल अब देखना ये होगा कि नो एंट्री का सीक्वल क्या कमाल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें