पैपराजी पर भड़के सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल के बाहर भी पैप्स पर भड़के थे सलमान
इससे पहले हिंदुजा अस्पताल के बाहर से सलमान खान के वीडियो सामने आए थे, जहां वो बार-बार पैपराजी के चिल्लाने और फोटो लेने को लेकर नाराज नजर आए थे। उन्होंने पैप्स को फटकार भी लगाई थी।
खबरों के मुताबिक, फोटोग्राफरों ने सबसे पहले सलमान को तब देखा जब उनकी गाड़ी एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी और बाद में अस्पताल तक उनका पीछा किया। जैसे ही वे अस्पताल से बाहर निकले, कुछ फोटोग्राफरों ने कथित तौर पर उनका ध्यान खींचने के लिए भाई भाई चिल्लाना शुरू कर दिया।
अभिनेता ने फिर उन्हें अस्पताल के पास चुप रहने को कहा और कथित तौर पर उनसे पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता तो वे कैसी प्रतिक्रिया देते?