सलमान खान ने शेयर किया फिल्म का टीजर
सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म का नया टीजर सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'राखी जी ने सही कहा था फिल्म में, मेरे करण अर्जुन आएंगे। 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में'। फिल्म को देखने के लिए सलमान खान और शाहरुख खान के प्रशंसक भी उत्साहित हैं।
Arshad Warsi: अरशद की इन पांच फिल्मों के आगे फ्लॉप रही 'बंदा सिंह चौधरी', अभिनेता की फिल्म का बैठा भट्टा
हिट फिल्म रही थी 'करण अर्जुन'
फिल्म में सलमान और शाहरुख खान के साथ काजोल, राखी, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी ने शानदार अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया। 1995 में आई इस फिल्म को पहली बार बड़े पर्दे पर लाया गया था। फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ में देखा गया था। फिल्म ने 76 हफ्तों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था।
Nimrat Kaur: निमरत कौर का बड़ा कदम, पिता की जयंती पर किया वॉर मेमोरियल का उद्घाटन, बोलीं- सपना सच हो गया