सार
Salman Khan And Mahendra Singh Dhoni Another Throwback Pics: बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स के बीच यारी-दोस्ती बन ही जाती है। हाल ही में सलमान खान और क्रिकेटर धोनी की एक पुरानी फोटो वायरल हुई। इसके बाद दोनों की एक और फोटो सोशल मीडिया पर नजर आईं, इस पर फैंस ने खूब रिएक्शन दिए हैं।
सलमान खान और धोनी की एक और फोटो वायरल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बुधवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और क्रिकेटर धोनी की पुरानी तस्वीरों को देखकर फैंस दीवाने हो गए। यह तस्वीरें सलमान खान के फॉर्महाउस पर ली गई हैं। पहली वायरल तस्वीर में सलमान खान, धोनी और सिंगर एपी ढिल्लों नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर धोनी और सलमान की वायरल है, जिसमें दोनों ट्रैक्टर के साथ खड़े हैं, कीचड़ में सने हुए नजर आ रहे हैं।
कीचड़ में सने हुए नजर आए धोनी और सलमान खान
सलमान खान फिल्मों में व्यस्त नहीं होते हैं तो अपने फॉर्महाउस पर वक्त गुजारते हैं। उनके दोस्त, करीबी लोग भी वहां आते-जाते हैं। धोनी भी शायद कभी वहां गए हाेंगे। अब उनकी यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दूसरी वायरल तस्वीर में धोनी और सलमान खान खेत में कीचड़ से सने हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह अंदाज देखकर फैेंस हैरान हैं।
यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
सलमान खान और धोनी की वायरल फोटो पर एक यूजर ने लिखा, ‘जब एमएस धोनी और सलमान खान एक साथ आते हैं, तो यह सिर्फ एक कोलैबोरेशन नहीं होता। यह एक करिश्मा है। एक मैदान पर राज करता है, दूसरा स्क्रीन पर। लेकिन दोनों को बहुत रेस्पेक्ट मिलती है।’ एक अन्य यूजर ने फोटो देखकर कमेंट किया, ‘सलमान खान के फार्महाउस पर एमएस धोनी, क्या फोटो है।’ वहीं कुछ यूजर को लगता है कि ये सब पब्लिसिटी के लिए हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘सलमान खान यह तस्वीर कभी सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करेंगे। जबकि दूसरी तरफ के एक पीआर ने ऐसा किया।’ फोटो देखकर चाहे सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन अलग-अलग हों। लेकिन फैंस को यह तस्वीरें पसंद आ रही हैं।
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट कर रहे थे। हाल ही में यह शो खत्म हुआ है। इसके अलावा एक फिल्म ‘ बैटल ऑफ गलवां’ भी वह कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।