फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान और कटरीना कैफ का दिखा 'स्वैग', 'टाइगर जिंदा है' के पहले गाने का फर्स्ट लुक आउट

Wed, 15 Nov 2017 10:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
tiger zinda hai
विज्ञापन
सलमान और कटरीना की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल में इस फिल्म के पहले गाने 'स्वैग से करेंगे सब का स्वागत' में दोनों स्टार का पहला लुक रिवील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- गीता फोगट के बाद अब बबिता फोगट करेंगी टीवी डेब्यू, इस शो में होगी एंट्री

फिल्म के इस गाने के पहले लुक में सलमान और कटरीना बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों ने इस फोटो में हरे रंग के मैचिंग के कपड़े पहने हुए हैं। फिल्म के गाने का टाइटल सुनने के बाद लग रहा है कि कटरीना और सलमान जल्द ही अपने स्वैग से लोगों को दीवाना बनाने वाले हैं। 

फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इस गाने को हिट बनाने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस गाने के लिए ग्रीस, फ्रांस, ट्रिडिनाड और टोबेगो से कई ट्रेन्ड डांसर्स को इस डांस नम्बर का हिस्सा बनाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस गाने में लगभग 100 डांसर्स ने डांस किया है। बता दें कि सलमान और कटरीना स्टारर यह फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। यह फिल्म इस साल 22 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें