फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ीं मुश्किलें: सलमान और अलवीरा खान पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन

Thu, 08 Jul 2021 06:27 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सलमान खान, अलवीरा खान और उनकी कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने समन भेजा है।
  • चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने आरोप लगाया है कि सलमान की कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही है और कंपनी की वेबसाइट भी बंद है।
विज्ञापन
अलवीरा खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan), अलवीरा खान (Alvira Khan) और उनकी कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' (Being Human) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि शोरूम खोलने के बाद सलमान की कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही है और कंपनी की वेबसाइट भी बंद है। अब पुलिस ने सलमान, अलवीरा के अलावा बीइंग ह्यूमन के सीईओ प्रसाद कपारे और अन्य अधिकारियों संतोष श्रीवास्तव, संध्या, अनूप, संजय रंगा, मानव, आलोक को समन भेजे हैं और दस दिन के अंदर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
शिकायत में व्यापारी अरुण गुप्ता ने बताया कि सलमान के कहने पर उन्होंने मनीमाजरा के एनएसी एरिया में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 'बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी' का शोरूम खोला था। शोरूम खुलवाने के लिए स्टाइल क्विंटेट ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड से एक अग्रीमेंट भी किया। इन सभी ने शोरूम तो खुलवा लिया लेकिन किसी तरह की भी मदद नहीं की। बीइंग ह्यूमन की ज्वैलरी जिस स्टोर से उन्हें देने के लिए कहा गया था, वह बंद पड़ा है। इस कारण उन्हें सामान भी नहीं मिल रहा है।

 
 

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
व्यापारी की शिकायत पर सभी से 10 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। व्यापारी के अनुसार, सलमान ने उन्हें बिग बॉस के सेट पर बुलाया था और कंपनी खोले जाने पर उन्हें हर तरह की सहायता देने का भरोसा भी दिलवाया था। सलमान ने चंडीगढ़ में शोरूम खुलने की बात भी कही थी। शिकायतकर्ता ने एक वीडियो पुलिस को भेजा है। उनका आरोप है कि सुपरस्टार ने कहा था कि वह शोरूम के उद्घाटन पर आएंगे लेकिन बाद में व्यस्तता के चलते नहीं आए।

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : Instagram
बता दें, 'बीइंग ह्यूमन' सलमान की चैरिटी फाउंडेशन का नाम है। यह फाउंडेशन लोगों से डोनेशन लेने के बजाय बीइंग ह्यूमन के कपड़े ऑनलाइन और स्टोर पर बेचकर पैसे इकट्ठे करता है। सलमान खान भी अक्सर बीइंग ह्यूमन के ही कपड़ों में दिखाई देते हैं। यहां तक कि वह अपने दोस्तों और करीबियों को भी बीइंग ह्यूमन के कपड़े ही गिफ्ट करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें