फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान ने किया डांस, पूरे खान परिवार ने धूम धाम से किया गणपति विसर्जन

Thu, 28 Aug 2025 11:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ganpati Visarjan: हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने गणेश चर्तुथी का त्योहार अपने पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाया। आज भाईजान ने पूरी खान फैमिली संग डांस किया और बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया।
 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बहन अर्पिता, जीजा आयुष शर्मा और अपनी पूरी फैमिली के साथ बप्पा को आज बड़ी धूमधाम से अलविदा किया। इस दौरान भाईजान ने जमकर डांस किया। यह वीडियो अब प्रशंसकों के बीच वायरल हो चुका है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो
सलमान खान ने आज पूरे परिवार के साथ गणपति विसर्जन किया। इस दौरान भाईजान ने बड़ी ही धूमधाम से बप्पा को अलविदा किया और जमकर डांस किया। सलमान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा के अलावा पूरी खान फैमिली के सदस्य नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान के सामने जहीर खान भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को गौर से देखें तो सलामन एक बच्चे को प्यार से घूरते हुए डांस डांस कर रहे हैं, जो जहीर खान के सामने ही खड़ा है। पहले तो सलमान उस बच्चे को देखकर डांस करते हैं और फिर बाद में प्यार से उसके चेहरे को छूते नजर आए।  
विज्ञापन

सलमान के घर का एक और वीडियो हुआ वायरल
एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा गणेश जी की आरती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में खान फैमिली के बाकी सदस्य भी नजर आए। इन वीडियोज पर सलमान के फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, 'गणपति के भक्तों की जय हो', एक और फैन ने लिखा, 'सलमान भाई लव यू', एक और फैन ने लिखा, 'भाईजान और साथ ही लाल दिल वाला इमोजी बनाया', एक और फैन ने लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया।' वहीं कई फैंस ने लाल दिल वाले और फायर इमोजी बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें