फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब टूटेगा सलमान की शादी का तिलिस्म?

Fri, 12 Feb 2016 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
50 साल की उम्र में भी अगर किसी कुंवारे के लिए 20 से 40 साल तक की लड़कियां मरती हैं तो वे हैं सलमान खान। सलमान खान की शादी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी मिस्ट्री है। पिछले 30 सालों से सलमान की शादी के लिए आए दिन कोई न कोई कयास लगाए जाते रहे हैं। पर नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा है। फिलहाल सलमान खान के दिमाग में शादी के लिए क्या चल रहा है यह किसी को पता नहीं।
विज्ञापन


हाल ही में महाराष्ट्र के गोंदिया में रजत शर्मा के एक कार्यक्रम में शर्मा ने सीधे सलमान खान से उनके शादी के बारे में पूछ दिया। जिस पर सलमान ने कहा कि वो 2-3 बच्चे चाहते हैं पर शादी को लेकर संदेह है। इससे पहले 4 फरवरी को शत्रुघन सिन्हा ने ट्वीट कर पटना के इस गाने को गाने वाले गायक नितीश चन्द्रा को बधाई दी। जिसके आखिरी में उन्होंने सलमान खान की शादी का इंतजार भी जोड़ दिया।


इन दो घटनाओं के बाद एक फिर से सलमान की शादी का मामला सुर्खियों में है। रिपोर्टर आए दिन सलमान की किसी न किसी के साथ जोड़ी बनाने पर आमादा रहते हैं। पर हर बार सलमान उनको गलत साबित कर पाक-साफ निकलते हैं। लेकिन इतिहास पर नजर डालें तो उनके समकक्ष की फिल्म इंडस्ट्री की हर बड़ी और खूबसूरत अदाकारा उनकी महिला मित्र रह चुकी हैं। जिनके साथ सलमान का प्रेम संबंध चरम पर रहा पर किसी अंज़ाम तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन


खैर! सलमान खान का शादी करना या ना करना यह उनका बेहद निजी मामला है। लेकिन समय के साथ-साथ उनकी दीवानगी बढ़ती ही जा रही है। इस बात को वो भी जानते हैं पर सारा कुछ तो उन्हीं पर निर्भर करता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें