फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दूर से ही समझ जाते हैं सीन, बिना रिहर्सल करते हैं एक्शन', स्टंट डायरेक्टर परवेज शेख ने सुनाए सलमान के किस्से

सार

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौक पर अमर उजाला ने एक्शन डायरेक्टर परवेज शेख से बातचीत की। एक्शन डायरेक्टर ने बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान से जुड़ी खास बातें और किस्से साझा किए हैं।

विज्ञापन
सलमान खान से जुड़ी बातें एक्शन डायरेक्टर परवेज शेख ने की साझा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की कई हिट फिल्मों में बतौर एक्शन डायरेक्टर परवेज शेख ने काम किया है। बॉलीवुड के भाईजान के साथ काफी वक्त गुजारा। परवेज को उन्हें करीब से जानने और समझने का मौका मिला। अमर उजाला डिजिटल से की गई बातचीत में उन्होंने सलमान खान से जुड़ी कुछ खास बातें साझा की हैं। पढ़िए, सलमान खान से जुड़ी जानी-अनजानी बातें परवेज शेख की जुबानी-

काम करते हुए भाईजान से पहचान बढ़ी

विज्ञापन

मैंने सलमान के साथ ‘टाइगर 3’, ‘एक था टाइगर’ और ‘सुल्तान’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। उनसे मेरी पहली मुलाकात ‘जुड़वा’ (1997) के वक्त हुई थी, तब मैं स्टंटमैन और फाइटर था। काम करते-करते भाईजान से पहचान बढ़ती गई। सलमान की खासियत यह है कि वो अपने ज्यादातर स्टंट खुद करते हैं। 

दूर से देखकर ही अपना स्टंट समझ गए
‘एक था टाइगर’ के लिए हम लोग फिल्म सिटी में शूट कर रहे थे। हमें बताया गया था कि सलमान सुबह 11 बजे आएंगे लेकिन शाम 5 बज गए वो सेट पर ही नहीं आए। किसी को पता ही नहीं था कि वो अपनी वैनिटी में बैठे हुए हैं। उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे ही हमारी रिहर्सल देखी और समझ गए सीन कैसे करना है। सेट पर आए और एक ही टेक में शॉट ओके कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नए कलाकारों से बहुत आगे हैं सलमान
इसी तरह फिल्म ‘भारत’ में भी एक बड़ा शॉट था, सर्कस वाला। उसमें बाइक जंप था। रिंग के अंदर हमने फायर (आग) लगाया था। वो सेट पर आए बोले- मैं इसे खुद करूंगा। पहले ही टेक में शॉट ओके कर दिया। न वो रिहर्सल देखते हैं, न हमें ज्यादा टेंशन देते हैं। बस एक बार देखते हैं और शॉट ओके हो जाता हैं। वो कई साल से ये करते आ रहे हैं, नए कलाकार जितने वक्त में स्टंट समझते हैं, उतनी देर में सलमान शूट कर चुके होते हैं।

सलमान की फिटनेस का राज
खाने में उनको बिरयानी पसंद है लेकिन खाने-पीने पर बहुत सख्ती नहीं रखते। एक्सरसाइज बहुत ज्यादा करते हैं तो सब कवर हो जाता है। रनिंग और साइकलिंग भी खूब करते हैं। खुद कहते हैं कि जितना मन करे खाओ पर मेहनत भी करो। यही उनकी फिटनेस का राज है।

बाइक का बहुत शौक है पर अब चला नहीं पाते 
सलमान खान को बाइक का काफी शौक है। वह खुद बाइक चलाते भी हैं। फिलहाल तो वो बिना सिक्योरिटी घर से बाहर निकल नहीं पाते लेकिन इससे पहले वो खूब दिल खोलकर बाइक चलाते थे। सबसे बड़ी बात यह है कि इतने बड़े स्टार बनकर भी वो अपने मां-बाप के लिए सबकुछ छोड़ सकते हैं। वो उनके लिए हर चीज कर सकते हैं। 

पूरा वीडियो यहां देखें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें