फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: संजय दत्त से एमएस धोनी तक, देखें सलमान के जन्मदिन की इनसाइड फोटोज; पनवेल में लगा सितारों का मेला

Sat, 27 Dec 2025 08:15 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Birthday Party Inside Pictures: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के जन्मदिन पर इंडस्ट्री से कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान सलमान के जन्मदिन को पूरी तरह से खास बनाया गया।
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर पनवेल स्थित उनके फार्महाउस पर एक भव्य बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री, खेल जगत और राजनीति से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। सलमान का यह जन्मदिन न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी यादगार बन गया।
विज्ञापन

2 of 7
यूलिया और सलीम के साथ बीना काक - फोटो : एक्स
पनवेल में लगा सितारों का मेला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में सलमान खान को गार्डन एरिया में केक काटते हुए देखा गया, जहां उनके करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अब इस पार्टी से कुछ इनसाइड तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। चलिए देखते हैं सलमान की पार्टी से किस-किस ने अब तक फोटोज शेयर किए हैं। एक तस्वीर में बीना काक सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं एक दूसरी फोटो में वो सलमान के पिता सलीम खान के साथ नजर आ रही हैं।

संजय दत्त ने साझा की तस्वीर
इस पार्टी की सबसे चर्चित तस्वीरों में से एक संजय दत्त के साथ सलमान खान की रही। संजय दत्त ने इस मौके पर सलमान के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।
 


धोनी ने सलमान के साथ शेयर की फोटो
वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ सलमान की तस्वीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। धोनी येलो-ओकर जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में बेहद स्मार्ट दिखे, जबकि सलमान के साथ उनकी बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आई।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान जन्मदिन - फोटो : एक्स
सलमान की पार्टी में मौजूद रहे कई सितारे
इस स्टार-स्टडेड पार्टी में करिश्मा कपूर, जेनेलिया देशमुख, रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरैशी, संगीता बिजलानी, प्रज्ञा जायसवाल, आदित्य रॉय कपूर, मनीष पॉल, जीशान सिद्दीकी, राहुल कंवल और सिंगर मीका सिंह जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए। टीवी अभिनेत्री जन्नत जुबैरी भी सलमान की जन्मदिन की पार्टी में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती की और सलमान के साथ फोटो शेयर भी की। इसके अलावा एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी भाईजान के साथ तस्वीर शेयर की है।
 

4 of 7
सलमान खान जन्मदिन - फोटो : एक्स
बीना काक ने भी शुभकामनाएं दीं
राजनीति जगत से बीना काक भी इस जश्न का हिस्सा बनीं। उन्होंने पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सलमान के लिए भावुक संदेश लिखा और उन्हें आने वाले वर्षों के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा हुमा कुरैशी ने भी सलमान की जन्मदिन पार्टी से तस्वीरें साझा की हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान जन्मदिन - फोटो : एक्स
मनीष पॉल ने भी भाईजान को किया विश 
सलमान को विश करने वालों में मनीष पॉल का नाम भी शामिल है। मनीष सलमान के कितने करीब हैं ये तो हर कोई जानता है। इसके अलावा बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी पार्टी में पहुंचे। उन्होंने भी पार्टी से सलमान के साथ तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन

6 of 7
ओरी और सलमान - फोटो : एक्स
सलमान की पार्टी में पहुंचे ओरी भी 
ओरी ने भी सलमान की पार्टी से उनकी बहन अर्पिता खान के साथ तस्वीर शेयर की है। एक तस्वीर में वो सलमान खान के साथ भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सलमान खान जन्मदिन - फोटो : एक्स
करिश्मा-मनीष ने भी दी बधाई 
सलमान की पार्टी में पहुंचकर उन्हें बधाई देने वालों की लिस्ट में करिश्मा कपूर और मनीष मल्होत्रा भी शामिल रहे। उन्होंने भी भाईजान के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इसके अलावा सलमान के भतीजों के साथ भी बीना काक ने तस्वीर शेयर की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें