सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 25 साल हो गए हैं। इन 25 सालों में सलमान ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। सलमान खान की चर्चा उनकी फिल्मों के साथ उनकी फिल्मों की अभिनेत्रियों की भी होती रही है।
सलमान खान के कैरियर की शुरुआत अगस्त 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से होती है। इसके बाद वह एक के बाद एक फिल्म करते गए। अपने दौर की लगभग हर अभिनेत्री के साथ उन्होंने जोड़ी बनाई। हम आपको इन 25 सालों में सलमान द्वारा बनाई गई जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं। शुरूआत उनकी पहली हिट फिल्म से करते हैं।
मैने प्यार किया में भाग्यश्री
1989 में रिलीज हुई यह फिल्म सलमान खान की पहली सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान की जोड़ी भाग्यश्री के साथ बनी। सीधी सादी घरेलू लड़की बनीं भाग्यश्री और सलमान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।
सनम बेवफा में चांदनी
1989 में रिलीज हुई फिल्म सनम बेवफा में सलमान की जोड़ी बनी अभिनेत्री चांदनी के साथ। दर्शकों को यह जोड़ी तो रास आई लेकिन फिल्म का कारोबार बहुत अच्छा नहीं रहा।
चंद्रमुखी में श्रीदेवी के साथ
1993 में रिलीज हुई फिल्म चंद्रमुखी में सलमान खान की जोड़ी श्रीदेवी के साथ बनी। बतौर अभिनेत्री यह श्रीदेवी की अंतिम फिल्मों में से एक रही। फिल्म की कहानी अजीब थी और दर्शकों को इनकी यह जोड़ी भी बहुत रास नहीं आई।
अंदाज अपना अपना में रवीना
1994 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना में सलमान की जोड़ी रवीना टंडन के साथ बनी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी थे। यह फिल्म सुपर डुपर हिट हुई लेकिन इस जोड़ी को खास पसंद नहीं किया गया।
हम आपके हैं कौन में माधुरी
1995 में प्रदर्शित हुई फिल्म हम आपके हैं कौन हिंदी फिल्म इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में माधुरी के साथ सलमान की जोड़ी बनी। इस जोड़ी के साथ इस फिल्म के गानों को भी अब तक याद किया जाता है।
खामोशी में मनीषा
1996 में रिलीज हुई फिल्म खामोशी द म्यूजिकल में सलमान के अपोजिट मनीषा कोईराला थीं। मेन स्ट्रीम पैटर्न से हटकर बनायी गई इस फिल्म को नाना पाटेकर के शानदार अभिनय की वजह से भी याद रखा जाता है।
औजार में शिल्पा शेट्टी
1997 में रिलीज हुई औजार में सलमान की जोड़ी बनी शिल्पा शेट्टी के साथ। लंबे कद की शिल्पा सलमान के साथ पर्दे पर अच्छी लगीं। यह फिल्म औसत रूप से सफल रही लेकिन इस जोड़ी को पसंद किया गया।
काजोल भी बनीं संगी
1998 में रिलीज हुई फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में सलमान खान की जोड़ी काजोल के साथ बनी। यह फिल्म हिट रही और फिल्म की इस जोड़ी की तरह फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए।
बंधन में रंभा का साथ
1998 में रिलीज हुई फिल्म बंधन में सलमान खान की जोड़ी साउथ की अभिनेत्री रंभा के साथ बनी। यह फिल्म हिट रही और इस बेमेल जोड़ी को भी दर्शकों ने पसंद किया।
हम साथ साथ हैं में सोनाली
सूरज बड़ाताज्या की मल्टीस्टारर फिल्म हम साथ साथ हैं में सलमान खान सोनाली बेंद्रे के साथ नजर आए। 1999 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट रही और बाकी की दो जोड़ियों की तरह यह जोड़ी भी फिल्म में पसंद की गई।
हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या
हम दिल दे चुके सनम फिल्म में सलमान ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए। यह फिल्म जितना सफल हुई उससे भी ज्यादा चर्चा इस फिल्म में सलमान और ऐश की जोड़ी को लेकर हुई। इस जोड़ी की चर्चाएं फिल्म रिलीज के बाद तक होती रहीं।
दुल्हन हम ले जाएंगे में करिश्मा
2000 में रिलीज हुई फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे में सलमान खान करिश्मा कपूर के साथ नजर आए। इसके बाद सलमान ने करिश्मा कपूर के साथ कई फिल्में कीं। ज्यादातर फिल्में सफल रहीं।
अमीषा का भी साथ
सलमान खान की जोड़ी अमीषा पटेल के साथ भी बनी। 2002 में रिलीज हुई फिल्म ये है जलवा में सलमान अमीषा पटेल के साथ नजर आए। न तो यह फिल्म सफल रही और न ही दर्शकों ने इस जोड़ी को पसंद किया।
तेरे नाम में भूमिका चावला
2003 में रिलीज हुई इस फिल्म को सलमान खान की कमबैक फिल्म के रूप में देखा जाता है। इस फिल्म में सलमान खान की जोड़ी साउथ की अभिनेत्री भूमिका चावला के साथ बनीं।
लकी में स्नेहा
2005 में रिलीज हुई फिल्म लकी नो टाइम फार लव में सलमान खान नई अभिनेत्री स्नेहा उलाल के साथ दिखे। स्नेहा का चेहरा सलमान की पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या से मिलता था। यह फिल्म तो नहीं चली पर इस जोड़ी के चर्चे जरूर हुए।
मैंने प्यार क्यूं किया में सुष्मिता
सलमान खान 2005 में रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार क्यू किया में सुष्मिता सेन के साथ नजर आए। इसके पहले भी वह बीवी नंबर वन में सुष्मिता के साथ जोड़ी बना चुके थे। यह फिल्म औसत रूप से सफल रही।
नो एंट्री में ऐशा देओल
नो इंट्री फिल्म में सलमान खान अपनी इमेज से बिल्कुल बिपरीत ऐशा देओल के साथ जोड़ी बनाते नजर आए। फिल्म तो खूब सफल रही लेकिन इस जोड़ी की चर्चा इसके बाद कभी भी नहीं हुई।
बाबुल में रानी मुखर्जी
2006 में रिलीज हुई फिल्म बाबुल में सलमान खान रानी मुखर्जी के साथ नजर आए। यह फिल्म फ्लॉप रही पर रानी मुखर्जी के साथ कुछ और फिल्में सफल रहीं।
गॉड तुसी ग्रेट में प्रियंका
अजीब सी स्क्रिप्ट वाली फिल्म गॉड तूसी ग्रेट हो में सलमान खान की जोड़ी प्रियंका चोपड़ा के साथ बनीं। यह फिल्म तो नहीं चली लेकिन प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया।
हीरोज में प्रीती जिंटा के साथ
सलमान के ही होम प्रोडक्शन की फिल्म हीरोज में सलमान के अपोजिट प्रीती जिंटा नजर आईं। यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके पहले भी सलमान प्रीती के साथ कुछ फिल्में कर चुके थै।
वांटेड में आयशा टाकिया
एक्शन फिल्म वांटेड में सलमान की जोड़ी आयशा टाकिया के साथ बनी। यह फिल्म सुपरहिट रही। 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म सलमान की कमबैक फिल्म कही जाती है। हालांकि इस फिल्म के बाद पर्दे पर इनकी जोड़ी फिर नहीं दिखी।
लंदन ड्रीम में आसिन
2009 में रिलीज हुई फिल्म लंदन ड्रीम में सलमान खान आसिन के साथ नजर आए। इस फिल्म में अजय देवगन भी थे। यह फिल्म चल गई। इसके बाद सलमान, आसिन के साथ रेड्डी फिल्म में भी नजर आए।
जरीन के साथ भी फिल्म
सलमान खान अपनी प्रेमिकाओं को लॉच करने के लिए जाने जाते रहे हैं। 2010 में उन्होंने अपनी प्रेमिका जरीन खान को वीर फिल्म में लॉच किया। यह फिल्म बुरी तरह से असफल रही।
करीना कपूर भी दिखीं साथ
2011 में रिलीज हुई फिल्म बॉडीगार्ड में सलमान खान, करीना कपूर के साथ नजर आए। यह फिल्म सुपर डुपर हिट हुई। इसके पहले भी सलमान खान करीना कपूर के साथ कुछ और फिल्में कर चुके थे।
कैटरीना के साथ एक था टाइगर
सलमान खान ने अपनी प्रेमिका कैटरीना कैफ के साथ 2011 में रिलीज हुई फिल्म एक था टाइगर में दिखे। यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके पहले भी सलमान कैटरीना के साथ फिल्म पार्टनर कर चुके थे।
आखिरी बार सोनाक्षी के साथ
दिसंबर 2012 में रिलीज हुई फिल्म दबंग 2 में सलमान सोनाक्षी के साथ नजर आए। इस पहले वह दबंग में भी सोनाक्षी के साथ दिखे। यह दोनों ही फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुईं।