टाइम सेलेबेक्स वेबसाईट के एक सर्वे में बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ ने पहला पायदान हासिल किया है।
टाइम सेलेबेक्स के सर्वेक्षण के दौरान सलमान ने शाहरूख, आमिर, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन को कड़ी टक्कर देते हुए लगातार पांचवी बार पहले पायदान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
सलमान को अप्रैल में किये गये सर्वे में 51 अंक जबकि शाहरूख को 50, अमिताभ बच्चन 33, आमिर खान 30 और अक्षय कुमार को 26 अंक मिले है।
अभिनेत्रियों में कैटरीना कैफ लगातार चौथी बार इस सर्वे में पहले पायदान पर विराजमान है।
कैटरीना इस सर्वे में 43 अंक के साथ पहले नंबर पर है जबकि करीना कपूर 32 अंक के साथ दूसरे, प्रियंका चोपड़ 28 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रही।
दीपिका पादुकोण को इस सर्वे में चौथा जबकि ऐश्वर्या राय को पांचवा स्थान मिला है।
उल्लेखनीय है कि टाइम्स सेलेबेक्स वेबसाइट, बॉलीवुड के सितारों पर तैयार की गयी अंक तालिका उनके फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता, उनके न्यूज में बने रहने, उनके द्वारा किये गये विज्ञापन और सोशल नेटवर्किंग साइट और इंटरनेट पर उनकी सक्रियता को देखकर तैयार की जाती है।