युवा दिलों की धड़कन बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आजकल डांस की जोरदार प्रैक्टिस कर रहे हैं। दरअसल सलमान की आने वाली फिल्म एक डांस म्यूजिकल ड्रामा है।
वह रोजाना रेमो के स्टूडियो में डांस की प्राक्टिस करते हैं। इस फिल्म के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है।
लेकिन फिल्म की शूटिंग 'टाइगर जिंदा है' के निर्माण के बाद शूरू होगी। सलमान को ट्रेनिंग देने वाले रेमो ने बताया कि सलमान इस फिल्म में 13 वर्ष के पिता का किरदार निभा रहे हैं जोकि पेशे से एक डांसर है।