लगता है संजय दत्त इन दिनों किसी तनाव से गुजर रहे हैं। तभी तो उन्होंने हाल ही में कुछ ऐसा तमाशा कर दिया जिसकी उम्मीद उनसे बिल्कुल नहीं की जा सकती थी। खासकर अपने खास दोस्त सलमान खान के साथ तो वह ऐसा कभी नहीं कर सकते थे।
दरअसल, हाल ही में सलमान खान ने अपने ब्रांदा के घर पर ईद की पार्टी रखी थी। यह ईद की पार्टी विशेष कर सलमान ने कुछ ऐसे दोस्तों के लिए रखी थी, जो ईद के दिन नहीं मिल पाये थे। खबर है कि इस पार्टी में उनके अजीज दोस्त संजय दत्त भी आये थे।
लेकिन सलमान ने मिलने और पार्टी एंजॉय करने के बाद संजय जब घर वापसी कर रहे थे। उस वक्त वे न जाने क्यों किसी बात पर अपना आपा खो बैठे। उन्होंने सलमान के घर के नीचे जाकर यूं ही किसी को भी गालियां देनी शुरू कर दी। दरअसल, सलमान की फैन फॉलोइंग भी इतनी है कि उनके फैन की भीड़ हमेशा सलमान की बिल्डिंग के नीचे रहती हैं।
ऐसे में संजू बाबा ने भीड़ में खड़े होकर गालियां देनी शुरू कर दी। हालत यह थी कि खुद सलमान की बहन अर्पिता खान और सलमान के बॉडीगार्ड शेरा को आकर संजू बाबा को संभालना पड़ा और बमुश्किल उन्हें गाड़ी में बिठा कर विदा करना पड़ा।
अब संजू ने ऐसा तमाशा क्यों किया। पता नहीं चल पाया है। लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि हो सकता है कि संजू बाबा और सलमान के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई हो। अब सच्चाई क्या है। यह तो सल्लू मियां ही बता पायेंगे।