बॉलीवुड में एक बार फिर सलमान खान लंबे गानों का दौर लेकर आने वाले हैं। सलमान खान की अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में एक खास गाना फिल्माया गया है। इस गाने की अवधि करीब 13 मिनट की है।
इस फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या हैं। आप को याद होगा सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में करीब 14 गाने थे और फिल्मों अंताक्षरी गाने का ट्रेंड भी सूरज बड़जात्या द्वारा ही शुरू किया गया था। इस बार भी सूरज अपनी आने वाली फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' में एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।