‘मोह-मोह के धागे’ के गायक पपोन को लगता है कि अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच का विवाद जल्द ही सुलझ जाएगा। बीते कई दिनों से गायक अरिजीत सिंह का सलमान खान से माफी मांगने की खबरें सुर्खियां बटोर रही है। साल 2014 में एक अवॉर्ड शो के दौरान दोनों के बीच हुए मजाक का मामला तब सामने आया जब अरिजीत सिंह ने सलमान से फेसबुक पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि फिल्म ‘सुल्तान’ से मेरा गाना न हटाएं।
इस मसले पर पूछें जाने पर सलमान बोले, ‘‘अभी नहीं तो आगे गा लेंगे। रही बात किसी फिल्म में कोई गाना रहने या हटाने की, तो इसकी कई वजह होती है और इसका फैसला गायक के हाथ में नहीं रहता।’’ साथ वे अरिजीत सिंह के लिए कहते है ‘‘अच्छे गाने गा रहे हैं और आगे भी बेहतरीन गाने गाएंगे।’’ वे सलमान खान को बेहतरीन कलाकार बताते है।
इसके अलावा अरिजीत सिंह और सलमान खान के भविष्य में साथ में काम करने की भी उम्मीद भी जताई। पपोन ने सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में ‘बुल्लेया’ गाना गाया है। इस गाने के बारे में वो एक दिलचस्प किस्सा बताते है। पपोन कहते है। ‘‘पहले वो गाना कव्वाली के टच का था, लेकिन गाना रिकॉर्ड होने के बाद विशाल-शेखर ने इसे माइल्ड करके पूरी फिल्म में प्रयोग किया है।