कई सालों से ईद और बकरीद पर सलमान की फिल्में रिलीज होती रहीं हैं। पर इस बार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'फैन' की रिलीज डेट भ्ाी अब बकरीद तक बढ़ा दी गई है। वहीं खबर है कि सलमान भी अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान को दीवाली या बकरीद में रिलीज करना चाहते हैं।
फैन को पहले 14 अगस्त को रिलीज होनी थी पर अब वह 23 सितंबर को बकरीद के मौके पर रिलीज होगी। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा और डायरेक्टर मनीष शर्मा चाहते हैं कि फिल्म को बकरीद के मौके पर रिलीज किया जाए। एेसे में दोनों स्टार्स की फिल्मों की रिलीज डेट एक-दूसरे से टाकरा सकतीं हैं।