सलमान पिछले कुछ सालों से कई प्रेमिकाओं के साथ डेटिंग कर चुके हैं। लेकिन सुनने में आ रहा है कि सलमान अब नयी प्रेमिका को लेकर इस कदर गंभीर है कि उसे अपने परिवार से भी मिलवा दिया है।
सलमान खान व उनकी नयी गर्लफ्रेंड लूलिया के बारे में लगातार खबरें आ रही हैं। नई खबर यह है कि हाल ही में सलमान खान ने लूलिया को अपने पूरे परिवार से भी मिलवाया है।
लूलिया सलमान खान की बहन अलविरा द्वारा दी गई डिनर पार्टी में खास मेहमान के रूप में शरीक हुईं। इस पार्टी में सलमान खान का पूरा परिवार शामिल था। इस बात से सभी खुश थे कि सलमान, लूलिया को लेकर पार्टी में आये थे।
इससे स्पष्ट है कि सलमान के परिवार में लूलिया की एंट्री हो चुकी है। आमतौर पर सलमान अपने परिवार में उन्हीं लोगों को शामिल करते हैं। जिन्हें वे पसंद करते हैं। लूलिया लगता है, अब परिवार का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो चुकी हैं।